13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘घर में अकेली थी मैं, परिचित व्यक्ति घुस आया, कमरे में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध’, दी जान से मारने की धमकी

सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में घर में घुसकर 45 साल की महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

Apr 14, 2026

Rajsamand Crime News

विधायक के बेटे पर यौन शोषण का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

Sikar Crime News: सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में घर में घुसकर 45 साल की महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि नौ अप्रैल की सुबह 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान परिचित युवक घर में घुस आया। आरोपी उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया और मुंह बंद कर उसके साथ बलात्कार किया।

महिला ने विरोध किया, तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता पहले तो डर गई। बाद में किसी तरह उसने हिम्मत जुटा कर पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुराल से महिला लापता

जिले के ग्रामीण क्षेत्र से ससुराल से 36 साल की महिला लापता हो गई है। महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उनकी 36 साल की पत्नी 10 अप्रैल की रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। उसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

10 साल के बच्चे के साथ डांस टीचर ने की अश्लील हरकत

सीकर जिले के एक ग्रामीण इलाके के निजी स्कूल के हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चा घर गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, 10 साल का मासूम बच्चा सीकर जिले के प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

फरवरी महीने में उनकी स्कूल में एक डांस टीचर डांस सिखाने के लिए आया था। डांस टीचर मासूम बच्चे को अकेला देखकर अपने साथ कमरे में ले गया। उसने मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत की।

जब बच्चे ने इसका विरोध किया तो आरोपी डांस टीचर ने उसे धमकी दी। घटना के बाद मासूम बच्चा डर गया। उसने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई और फिर जब छुट्टियों में घर गया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद मामला दर्ज करवाया गया।