झुंझुनू

Jhunjhunu Murder : मुकेश हत्याकांड ने पकड़ा तूल, धरने पर बैठे ग्रामीण, संविदा पर नौकरी व ₹20 लाख मुआवजे की मांग

Jhunjhunu Murder : झुंझुनूं जिले के सिंघाना के ईश्कपुरा गांव में डूमोली कला निवासी मुकेश उर्फ टिंकू की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीण सुबह 8 बजे से ही खेतड़ी नगर मोर्चरी परिसर संविदा पर नौकरी व 20 लाख का मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

2 min read
Jhunjhunu Murder: विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। फोटो पत्रिका

Jhunjhunu Murder : झुंझुनूं जिले के सिंघाना के ईश्कपुरा गांव में डूमोली कला निवासी मुकेश उर्फ टिंकू की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीण सुबह 8 बजे से ही खेतड़ी नगर मोर्चरी परिसर संविदा पर नौकरी व 20 लाख का मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर सहित पुलिस मौके पर तैनात है। इसी बीच ग्रामीणों ने 5 मिनट के लिए खेतड़ी नगर बस स्टैंड के पास विभिन्न मांगों लेकर सड़क को जाम भी कर दिया था। लेकिन पुलिस की समझाइए इसके बाद जाम खोल दिया गया।

ये भी पढ़ें

Dungarpur : नाबालिग से बलात्कार, बेसुध हालत में मिली पीड़िता, आपबीती सुन परिजनों के आंसू छलके

हालांकि कि अभी ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि अगर 2 घंटे में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सड़क जाम करेंगे।

मामला जानिए, ईश्कपुरा गांव में भारी पुलिस जाप्ता तैनात

मामला यह है कि झुंझुनूं जिले के ईश्कपुरा गांव में शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक युवक मुकेश उर्फ टिंकू गुर्जर के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भागते समय आरोपियों ने एक अन्य युवक पर भी फायरिंग की, जो बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ईश्कपुरा गांव में भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ईश्कपुरा निवासी योगेश गुर्जर ने बताया कि डूमोली कलां निवासी मुकेश उर्फ टिंकू गुर्जर उसका दोस्त था। उसे सिंघाना से इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने के लिए उसके कागजात चाहिए थे। इसके लिए शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे वह ईश्कपुरा उसके पास आया था। गांव में दोनों एक जगह मिले, जहां से योगेश ने मुकेश को अपने घर कागजात लेने भेज दिया।

मुकेश के सीने में गोली दाग दी, मौत

मुकेश उसके घर से कागजात लेकर लौट रहा था कि बीच रास्ते में ही मिंटू गुर्जर ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर मिंटू ने पिस्टल से मुकेश के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मुकेश को तुरंत सिंघाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

सूचना पर थानाधिकारी सुगन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शव को खेतड़ी नगर की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Dungarpur Road Accident : बड़ी बहन ने दिया अर्थी को कंधा, फिर मृत बहन की कलाई पर बांधी राखी, रो पड़े सब

Published on:
04 Apr 2026 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर