झुंझुनू

Crime News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की धरपकड़

पिलानी के धींधवा आथुणा निवासी अनिल मेघवाल का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला है। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
अनिल कुमार

Jhunjhunu News: जिले के पिलानी-सूरजगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धींधवा आथुणा निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार मेघवाल के रूप में हुई है। अनिल का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला था, जिसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan High Court: कश्मीरी बीवी को बंधक बनाने का मामला, CRPF की मदद से ढूंढ़ने का दिया आदेश

पिता ने दर्ज कराया मामला

मृतक के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने देवरोड़ निवासी पवन सिंह और उसके 3-4 साथियों पर अनिल की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पिलानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अनिल पेशे से मजदूर था और अपने पीछे दो छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस कर रही तलाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद और थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Fairwell Viral Video: अजमेर में वायरल रील ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

Published on:
13 Feb 2026 09:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर