SSC MTS Paper II admit card 2019: कर्मचारी चयन आयोग की 7 क्षेत्रीय वेबसाइट पूर्वी क्षेत्र- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र, कर्नाटक केरल क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं ।
SSC MTS Paper II admit card 2019: कर्मचारी चयन आयोग की 7 क्षेत्रीय वेबसाइट पूर्वी क्षेत्र- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र, कर्नाटक केरल क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं । कर्मचारी चयन आयोग 24 नवंबर 2019 से मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (पेपर- II) परीक्षा का आयोजन करेगा। वे उम्मीदवार जो एसएससी एमटीएस पेपर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
SSC MTS paper-2 Admit card ऐसे करें डाउनलोड
SSC की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए एसएससी एमटीएस पेपर 2 एडमिट कार्ड 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड 2019 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।