
Govt Jobs in Gujarat की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। GPSC यानी गुजरात लोक सेवा आयोग ने Administrative Officer के रिक्त 8 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अफसरों की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 02 मई 2018 रखी गई है। आरक्षण और आयुसीमा में छूट का लाभ गुजरात के मूल निवासियों को दिया जाएगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
पद का नाम— एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
रिक्त पद — 08 (अनारक्षित- 05)
शैक्षणिक योग्यता—
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम द्वितीय श्रेणी में ग्रेजुएशन।
- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्यानुभव।
- कम्प्यूटर ज्ञान के साथ गुजराती और हिन्दी भाषा की अच्छी जानकारी।
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करें।
आयुसीमा— अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान— 44,900 से 142,400 रुपए प्रतिमाह।
चयन प्रक्रिया— उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन—
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in/ पर लॉगइन करें।
- होमपेज खुलने के बाद करंट एडवर्टाइजमेंट में फ्लैश हो रहे Administrative Officer, Employee’s State Insurance Scheme, Class-2 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया वेबपेज ओपन होगा। इस पर क्लिक हियर टू मोर डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन ओपन होगा। इसको पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच करें।
- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
— ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 02 मई 2018 रखी गई है।
— इसकी लिखित परीक्षा 08 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी।
— अन्य जानकारी https://gpsc-ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।