जॉब्स

JKSSB recruitment- साइंस टीचर के 644 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत साइंस टीचर के रिक्त 644 पदों पर भर्ती
2 min read
Dec 30, 2017
science teacher

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत साइंस टीचर के रिक्त 644 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 21 जनवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) में रिक्त पदों का विवरणः

साइंस टीचर -644 पद

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंड शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव:

उम्मीदवार को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए जिसमें इनमें से एक विषय जैसे मैथ या फिजिक्स या केमिस्ट्री या जूलोजी या बॉटनी होना चाहिए तथा पांच साल की एकीकृत पीजी डिग्री रखने वाले भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को देखें।

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अायुसीमाः

जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत साइंस टीचर के रिक्त 644 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा निम्नप्रकार से रखी गर्इ हैः-

- सामान्य उम्मीदवार की आयु दिनांक 1 जनवरी 2018 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए, आैर अधिकतम आयु 40 साल रखी गर्इ है।

- जनजाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए अधिकतम आयुसीमा 43 साल रखी गर्इ है।

- विकलांग आवेदकों की अधिकतम आयुसीमा 42 साल रखी गर्इ है।

- भूतपर्व सैनिक आवेदकों के लिए अधिकतम आयुसीमा 48 साल रखी गर्इ है।

- पहले से ही सरकारी सेवा में चयनित उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 40 रखी गर्इ है।


चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्कः 350 रूपए मात्र


आवेदन प्रक्रियाः

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2018 तक कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: 06/2017/15 से 06/2017/28

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि - 21 जनवरी 2018

JKSSB recruitment Notification 2017:
जम्मू एवं कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत साइंस टीचर के रिक्त 644 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
30 Dec 2017 03:16 pm