जॉब्स

मुंबई यूनिवर्सिटी ने सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रेनर के पदों के लिए निकाली वेकेंसी

मुंबई यूनिवर्सिटी ने सामाजिक कार्यकर्ता, टे्रनर और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

less than 1 minute read
May 13, 2018
Jobs

मुंबई यूनिवर्सिटी ने सामाजिक कार्यकर्ता, टे्रनर और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूनिवर्सिटी ने कुल 44 से अधिक पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भरकर सब्मिट करने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 मई, 2018 है। शैक्षिक योग्यता, वेतनमान आदि की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दिए हुए हैं।

जो लोग मुंबई यूनिवर्सिटी में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। हालांकि, उम्मीदवार को मराठी भाषा आना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को गोशीकुद और लोअर वर्धा सिंचाई परियोजनाओं के लिए पूरी तरह से संविदात्मक आधार पर रखा जाएगा।

मुंबई यूनिवर्सिटी भर्ती 2018 के लिए इस तहर करें आवेदन

यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://mu.ac.in खोलें।

साइट खुलने के बाद कॅरियर्स सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद मुंबई स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी (ऑटोनोमस), यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई : एपलिकेशन्स इनवाइटेड फॉर वेरियस पोस्ट्स पर क्लिक करें।

पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर नौकरी की जानकारी के बारे में समझें और जाने की आप आवेदन कर सकते हैं या नहीं।

आवेदन सादे कागज पर भरकर अपने बायोडाटा के साथ पोस्ट से भेजनी होगी। ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तारीख 30 मई, 2018 है।

आवेदन इस पते पर भेजना होगा
Director, Mumbai School of Economics and Public Policy (autonomous), University of Mumbai, Ranade Bhavan, 3rd Floor, Vidyanagari Campus, Mumbai – 400098

मुंबई यूनिवर्सिटी भर्ती 2018 : रिक्ति विवरण

वरिष्ठ सदस्य (सीनियर फैलो) : अज्ञात संख्या

सदस्य (फैलो) : अज्ञात संख्या

परियोजना स्तर सह समन्वयक : 2 पद

कृषि वैज्ञानिक : 8 पद

सामाजिक कार्यकर्ता : 8 पद

अर्थशास्त्री : 8 पद

ट्रेनर : 8 पद

समूह समन्वयक : 8 पद

सहायक समन्वयक : 2 पद

Published on:
13 May 2018 12:27 pm
Also Read
View All