जॉब्स

RRB Group D PET Admit Card 2018 जल्द, इसी महीने 25 और 27 मार्च से PET शुरू होंगे : यहां पढ़ें

RRB Group D PET Admit Card 2018

2 min read
Mar 06, 2019
RRB Group D PET Admit Card 2018

RRB Group D PET Admit Card 2018 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद आगे की चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हाल ही में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित हुए ग्रुप डी के उम्मीदवारों की सूची की घोषणा परिणामों के जरिए की थी। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी का संचालन क्षेत्रीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन भी होंगे। आरआरसी ने आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2018-2019 परीक्षा तिथियां जारी की हैं। अभी तक केवल आरआरसी मध्य और उत्तर पूर्वी रेलवे ने पीईटी तिथियां जारी की हैं। आपको बता दें कि जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्यक्रम आयोजित कर, रेलवे की नई भर्ती के चरणों को भी पूरा किया जाएगा।

आरआरसी सेंट्रल रेलवे 27 मार्च 2019 से ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिदिन के अनुसार बैच बनाये जाएंगे। आरआरसी उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए पीईटी 25 मार्च 2019 से आयोजित किया जाएगा। अन्य आरआरसी भी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप डी पीईटी तिथियां जारी करेंगे। जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे परीक्षा तिथियों की जांच करने के लिए आरआरसी की आधिकारिक / क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जा सकते हैं।

RRB Group D PET Admit Card 2018 जल्द ही आरआरसी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पीईटी परीक्षा की तिथि और समय के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जो रेलवे भर्ती सेल द्वारा आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंतिंम वरीयता सूची जारी की जाएगी, जो नियुक्ति के पात्र होंगे।

Published on:
06 Mar 2019 12:40 pm
Also Read
View All