जॉब्स

RRB Group D Result नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में 100 से ऊपर मार्क्स आने की बात प्रामाणिक, यहां देखें

RRB Group D Result 2018 Latest News

2 min read
Mar 07, 2019
RRB Group D Result 2018 Latest News

RRB Group D result 2018 :रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद से ही अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि ग्रुप डी की परीक्षा के एक अभ्यर्थी के सोशल मीडिया पर वायरल हुई मार्कशीट से छेड़छाड़ की गई है। इस मार्कशीट में दिखाया गया है कि ग्रुप-डी परीक्षा के एक अभ्यर्थी को परीक्षा के विभिन्न खंडों में मिले अंक 100 में से 109, 148, 102, 103 और 354 हैं। रेलवे मंत्रालय ने एक ट्वीट करके छात्रों से अनुरोध किया है कि वे शरारती तत्वों से भ्रमित न हों। भारतीय रेलवे भर्ती प्रणाली पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। लेकिन हम आपको बता दें कि हकीकत क्या है। ये फोटो भ्रमित कर सकती है लेकिन आपको जो रेजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दी जा रही है उसके परिणाम देखकर चौंक जाएंगे आप। हम आपको ऐसे ही एक अभ्यर्थी के बारे में जानकारी बता रहे हैं जिन्होंने 109 मार्क्स हासिल किये है। कुछ फोटो के साथ छेड़छाड़ करके भी मार्क्स बढाए गए हैं।

आधिकारिक प्रेस नोटिस के लिए यहांक्लिक करें

परिणामों में नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संशय बना हुआ है। देखा जाए तो यह प्रक्रिया सही भी है। लेकिन कुछ जगहों पर यह गलत भी साबित हो रही है। कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने परीक्षा में इस प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे अभ्यर्थी की अंकतालिका सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रही है। परिणाम बहुत ही चौंकाने वाले साबित हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों के 46 प्रतिशत अंक का अनुमान लगाया गया था उन्हें 70 से ऊपर अंक मिले हैं , और जिन्हे 70 अंक मिले थे वे नॉर्मलाइजेशन में कुछ नहीं मिला। देखा जाए तो ग्रुप डी की फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी नहीं की गई थी। अभ्यर्थियों को उनके अंक भी नॉर्मलाइजेशन से पहले नहीं दिखाए गए थे।

हम आपको जिस अभ्यर्थी के बारे में बता रहें है उसका नाम है रविंद्र सिंह और चंडीगढ़ बोर्ड से परीक्षा दी थी। अगर आप परिणाम देखते हैं तो जन्म तिथि के साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने होंगे। डिटेल्स भरने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसकी फोटो खबर में दी गई है। 109 मार्क्स हासिल करने की यह तस्वीर पूरी प्रामाणिक है, कोई भी इसकी जांच कर सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें 100 से ज्यादा आए रिजल्ट को सही बताया गया है। प्रेस रिलीज के अनुसार रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है। इसके हिसाब से गणना करने पर रिजल्ट कुल अंको से ज्यादा भी हो सकता है। रेलवे मिनिस्ट्री ने साफ किया है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल पिछले 19 सालों से किया जा रहा है।

Published on:
07 Mar 2019 12:11 pm
Also Read
View All