जोधपुर

Vande Bharat: जोधपुर से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, वंदे भारत में बढ़ेंगे 12 कोच; यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट

Vande Bharat Express Train: मारवाड़ की धरती से राजधानी दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
2 min read
Feb 26, 2026
Jodhpur-Delhi Cantt Vande Bharat Express train
वंदे भारत ट्रेन। फोटो: पत्रिका

Jodhpur-Delhi Cantt Vande Bharat: जोधपुर। मारवाड़ की धरती से राजधानी दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता बढ़ाने की योजना है। अब यह ट्रेन 8 की बजाए 20 कोचों के साथ संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर रेलवे से कोच जोधपुर आएंगे। वहीं, वर्तमान में चल रही वंदे भारत के कोच दक्षिण भारत भेजे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यात्रियों की बढ़ती मांग और लगातार लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेन में सैकड़ों अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, इससे जोधपुर से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिक आरामदायक और सुविधाजनक सफर मिलेगा। 20 कोच होने से ट्रेन की वहन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। ऐसे में रोजाना सैंकड़ों अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा

जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन शहर है। वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तारित कोचों से न केवल स्थानीय यात्रियों बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों को भी फायदा होगा। इससे दिल्ली और जोधपुर के बीच आवागमन और सुगम होगा।

सितम्बर से हो रहा है संचालन

जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली जोधपुर की दूसरी वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 25 सितम्बर को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन का उद्घाटन किया था। ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितम्बर से शुरू हुआ।

Updated on:
26 Feb 2026 08:26 am
Published on:
26 Feb 2026 08:26 am