25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Four-Lane Underpass: जयपुर में यहां फोरलेन अंडरपास का काम शुरू, 14.37 करोड़ होंगे खर्च; जाम से मिलेगी निजात

Jaipur Four-Lane Underpass: जयपुर में बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास फोरलेन अंडरपास का काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। यह अंडरपास 14.37 करोड़ रुपए की लागत तैयार होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Four-lane underpass

Photo: AI generated

Jaipur news: जयपुर के निकटवर्ती बैनाड़ रेलवे स्टेशन से बोयथावाला के फाटक संख्या 91-92 के बीच मंगलवार को फोरलेन अंडरपास निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। 14.37 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास की शुरुआत जेसीपी मशीन की पूजा-अर्चना से की गई। जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।

अतिथियों ने बताया कि अंडरपास बनने से यातायात व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा। पहले रेलवे फाटक पर अक्सर जाम लग जाता था, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती थी। अब बड़े वाहनों सहित चार पहिया वाहन भी सुगमता से गुजर सकेंगे।

समय की होगी बचत, व्यापार को मिलेगी नई गति

बोयथावाला और वैनाड़ रोड औद्योगिक आवासीय दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र हैं, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। अंडरपास से समय की बचत होगी, ईंधन की खपत घटेगी और व्यापार को नई गति मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

स्थानीय नागरिकों ने इस सौगात पर खुशी जताई और कहा कि यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्य को साकार करने में नगर चेयरमैन रश्मि सैनी, राजेंद्र कारोडिया और निवर्तमान सरपंच सीताराम सैनी के प्रयासों को सराहा गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के ओएसडी हनुमान सिंह, विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग