16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Holiday: होली पर मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद?

Holi 2026 Holiday: राजस्थान में होली के मौके पर इस बार लोगों को लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। लगातार 4 दिन तक स्कूल-कॉलेज, बैंक और कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Holi Holiday

फोटो: पत्रिका

Rajasthan Holiday: राजस्थान में होली से पहले आमजन के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार त्योहार के मौके पर लगातार चार दिन का लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार की छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल-कॉलेज, बैंक और कई सरकारी दफ्तर लगातार बंद रहेंगे, जिससे लोगों को त्योहार मनाने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

28 फरवरी से शुरू होगा अवकाश

अवकाश की शुरुआत 28 फरवरी (शनिवार) से होगी। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक, कई सरकारी कार्यालयों के साथ कई स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।

इसके बाद 1 मार्च (रविवार) को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा। रविवार की छुट्टी जुड़ने से लोगों को लगातार दूसरा दिन आराम का मिलेगा। बाजारों में भी इस दिन त्योहार की खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिल सकता है।

2 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी

2 मार्च (सोमवार) को राज्य सरकार ने होलिका दहन के उपलक्ष्य में आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। लोग परंपरागत रूप से होलिका दहन की तैयारियों में जुटेंगे।

फिर 3 मार्च (मंगलवार) को धुलंडी यानी रंगों की होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान, बैंक और अधिकांश कार्यालय बंद रहेंगे। लोग रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाएंगे।

यात्रियों और ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार छुट्टियों को देखते हुए बैंकिंग और जरूरी सरकारी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों को भी पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है, क्योंकि इस अवधि में भीड़ बढ़ सकती है।