25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: बाड़मेर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 27 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Rajasthan Weather: बाड़मेर में फरवरी में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि प्रदेश के छह शहरों में पारा 33 डिग्री पार पहुंच गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 25, 2026

Rajasthan Weather Update Record Breaking Heat in Barmer Weather to Shift from February 27 with Rain Likely
Play video

Rajasthan Weather Update (Patrika Photo)

Rajasthan Weather Update: जयपुर: राजस्थान में सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल सुबह और शाम ही हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं, अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है।

बता दें कि मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम पारा 36.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर और फलोदी में तापमान 33 डिग्री पार पहुंच गया है। इसके अलावा जयपुर सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर से बदलाव होगा। बीते 24 घंटे में कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। दौसा में सबसे अधिक बारिश 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। 27 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

कैसा है जयपुर का मौसम?

राजधानी जयपुर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा।

इसके अलावा शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा सकते हैं।

जिलों के अधिकतम तापमान का विवरण

अजमेर में 31.5 डिग्री
भीलवाड़ा में 31.4 डिग्री
अलवर में 30.5 डिग्री
जयपुर में 30.2 डिग्री
पिलानी में 31.2 डिग्री
सीकर में 29.0 डिग्री
कोटा में 31.8 डिग्री
चित्तौड़गढ़ में 33.6 डिग्री
जैसलमेर में 33.5 डिग्री
जोधपुर में 33.9 डिग्री
बीकानेर में 32.6 डिग्री
चूरू में 32.2 डिग्री
श्रीगंगानगर में 31.8 डिग्री
माउंट आबू में 25.4 डिग्री
नागौर में 31.8 डिग्री
डूंगरपुर में 32.4 डिग्री
जालोर में 33.8 डिग्री
सिरोही में 28.4 डिग्री
फतेहपुर में 32.0 डिग्री
करौली में 30.7 डिग्री
दौसा में 30.9 डिग्री
झुंझुनूं में 30.8 डिग्री