30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Yojana: राजस्थान के किसानों के खाते में कब आएंगे 22वीं किस्त के रुपए? जान लीजिए

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी के आखिरी सप्ताह से मार्च 2026 के बीच 2,000 रुपए की राशि खातों में आ सकती है।

2 min read
Google source verification
Farmers News

File Photo: Patrika

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह से मार्च की शुरुआत के बीच 2,000 रुपए की किस्त किसानों के खातों में पहुंच सकती है।

देश के करोड़ों किसान हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि 2,000-2,000 रुपए की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि पैसा कब तक खाते में आएगा और क्या उन्हें इसका लाभ मिलेगा या नहीं।

22वीं किस्त कब तक आ सकती है?

अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी किस्त इसी अवधि के आसपास आ सकती है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ जरूरी शर्तें पूरी नहीं होने पर किस्त का पैसा रुक सकता है।

  • e-KYC पूरा नहीं होना
  • फार्मर आईडी नहीं बनी होना
  • आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होना
  • बैंक खाते की जानकारी गलत होना
  • जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं होना

कैसे चेक करें कि पैसा मिलेगा या नहीं?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपकी पिछली किस्तों की जानकारी, अगली किस्त का स्टेटस और e-KYC की स्थिति दिख जाएगी।

यह वीडियो भी देखें

राजस्थान के किसानों के लिए जरूरी गाइडलाइन

राजस्थान के लाखों किसानों की किस्त तकनीकी कारणों से अटक जाती है। योजना का लाभ लगातार पाने के लिए e-KYC, आधार लिंकिंग और रिकॉर्ड अपडेट रखना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, वे जल्द इसे अपडेट कर लें, वरना 22वीं किस्त अटक सकती है।