जोधपुर

Jodhpur-Sabarmati Express : रेलवे का बड़ा तोहफा, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक किया विस्तार

Jodhpur-Sabarmati Express : खुशखबर। रेलवे का जैसलमेर की जनता को तोहफा। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार किया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Jodhpur-Sabarmati Express : खुशखबर। रेलवे का जैसलमेर की जनता को तोहफा। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार किया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि रेल सेवा 20485 एवं 20486 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि उनके आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Farmers : कम लागत में बंपर उपज का फार्मूला है ‘जीवामृत’, जानें कैसे बदल जाएगी राजस्थान के किसानों की किस्मत

यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को मिली बड़ी सुविधा

शेखावत ने कहा कि इससे जैसलमेर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पर्यटन और व्यापार को भी सहयोग मिलेगा।

क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम

मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर संपर्क की नीति के अनुरूप लगातार रेल सुविधाओं को मजबूत करने और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। यह निर्णय क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें

Public Holiday : राजस्थान के इस जिले में आज रहेगा अवकाश, जानें क्या है वजह?

Published on:
05 Mar 2026 02:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर