
Mahavir Jayanti News
Public Holiday : राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में गुरुवार को भी सरकारी अवकाश रहेगा। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 मार्च को बाबा मोहनराम काली खोली मेले के अवसर पर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को एक दिन के लिए सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे, लेकिन गुरुवार को मेले के कारण पुनः अवकाश रहेगा।
बताया जा रहा है कि खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 की स्थानीय अवकाश सूची में संशोधन किया है। इसके तहत, भिवाड़ी में बाबा मोहनराम काली खोली मेले के मौके पर अब 6 मार्च के बजाय 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।
यह संशोधन जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा किया गया है। उन्होंने शासन सचिव, सामान्य प्रशासन (ग्रुप-6) विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर की 16 अक्टूबर 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 3 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह फैसला लिया।
इसके साथ ही श्री हनुमान जी महाराज मेले के मौके पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
बाबा मोहनराम कालीखोली धाम में तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 5 मार्च तक चलेगा। इस मेले में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 700 पुलिसकर्मी और 180 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा।
Published on:
05 Mar 2026 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
