
अलवर में होली के रंग
अलवर में मंगलवार को धूलंडी का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस बार धूलंडी दो दिन तक मनाई जा रही है, जिसके चलते बाजारों, कॉलोनियों और मोहल्लों में सुबह से ही रंगों की बौछार देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगा गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं, वहीं कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया।
फूलों और गुलाल से पारंपरिक तरीके से होली खेलने की परंपरा भी इस बार खास आकर्षण रही। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय समूहों ने फूलों की होली का आयोजन किया, जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और हर ओर “होली है” की आवाज सुनाई दी।
छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक सभी वर्गों में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कॉलोनियों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
इससे पहले सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के साथ ही इस उत्सव ने अलवर सहित सभी जगह भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की है।
Published on:
03 Mar 2026 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
