
इस बार होली का उत्साह दो दिन तक देखने को मिला। अलवर में मंगलवार के बाद बुधवार को भी शहर सहित ग्रामीण इलाकों में धुलंडी खेली गई। कॉलोनियों और बाजारों में लोग रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।
शहर में वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी को रंग लगाया और गुलाल उड़ाकर त्योहार की बधाई दी। मौके पर डीजे की धुन पर मंत्री सहित युवाओं ने जमकर डांस किया। माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।
बुधवार को भी कई स्थानों पर युवाओं की टोलियां रंग खेलती दिखाई दीं। जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस बार दो दिन तक चली धुलंडी ने शहर में उत्सव का अलग ही रंग बिखेर दिया। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
Published on:
04 Mar 2026 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
