जोधपुर

Bharat Series : राजस्थान परिवहन विभाग का BH सीरीज में पंजीकृत 400 वाहन स्वामियों को नोटिस, जारी किया नया आदेश

Bharat Series : राजस्थान परिवहन विभाग ने बीएच सीरीज में पंजीकृत 400 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सख्त चेतावनी जारी की है। जानें क्यों?
less than 1 minute read
Rajasthan Transport Department issues notice to 400 vehicle owners registered in Bharat Series new order issued
फाइल फोटो पत्रिका

Bharat Series : राजस्थान परिवहन विभाग ने बीएच सीरिज में पंजीकृत वाहनों के बकाया कर को लेकर 400 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। इनमें दुपहिया व चारपहिया वाहन शामिल है। विभाग ने इन वाहन मालिकों को बकाया कर तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से कर नहीं जमा कराने वाले वाहनों से प्रतिदिन 100 जुर्माना व ब्लैकलिस्ट तक की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, जोधपुर में बीएच सीरीज के करीब 2,500 वाहन रजिस्टर्ड है।

कार्यवाहक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीआर जाट के अनुसार बीएच सीरीज, जिसे केंद्र सरकार ने अंतरराज्यीय स्थानांतरण में सुविधा के उद्देश्य से लागू किया गया। इसके तहत पंजीकृत वाहनों का कर प्रत्येक 2 वर्ष में एक बार जमा कराना अनिवार्य है।

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि बकाया कर जमा नहीं कराने पर वाहन स्वामी को प्रतिदिन 100 रुपए की दर से जुर्माना जमा कराना होगा। जिन वाहन मालिकों ने अब तक कर जमा नहीं कराया है, उन्हें नोटिस जारी कर सूचना दी जा चुकी है।

आकस्मिक जांच होगी

परिवहन विभाग ने बीएच सीरीज वाले वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि उड़नदस्तों की ओर से आकस्मिक जांच के दौरान यदि किसी वाहन पर कर बकाया पाया गया तो उसे मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा।

इसके बाद बकाया कर के साथ संपूर्ण राशि वसूल की जाएगी। विभाग अब अगले सप्ताह से विशेष अभियान चलाकर बीएच सीरीज वाहनों की सघन जांच करेगा।

Updated on:
18 Feb 2026 08:07 am
Published on:
18 Feb 2026 08:07 am