वन विभाग की उड़न दस्ता की टीम और पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अज्ञात जानवर पकड़ में नहीं आया।
राजस्थान के जोधपुर की पंचायत समिति लूणी क्षेत्र में अज्ञात जानवर के हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। अज्ञात जानवर रविवार को शिकारपुरा में छह और लोगों पर हमला करके उन्हें जख्मी किया। बता दें कि इससे एक दिन पहले शनिवार को अज्ञात जानवर ने तीन लोगों को जख्मी किया था।
अज्ञात जानवर ने अब तक 9 लोगों को जख्मी कर दिया है। वन विभाग की उड़न दस्ता की टीम और पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अज्ञात जानवर पकड़ में नहीं आया। शिकारपुरा गांव निवासी प्रवीण राव ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहे थे कि अचानक जोरदार आवाज आई। खेत की बाड़ के पास से देखा तो अज्ञात जानवर ने उस पर हमला कर दिया। उसके जोर से चिल्लाने की आवाज पर गाय दौड़कर आई और अज्ञात जानवर मौके से भाग गया।
यह वीडियो भी देखें
इस घटना के बाद अज्ञात जानवर ने एक बच्ची पर हमला किया, जिसमें उसके मामूली चोट आई। जानवर ने एक महिला पर हमला किया तो एक व्यक्ति उसे बचाने आया तो अज्ञात जानवर ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के काफी चोटे आई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अज्ञात जानवर की हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसी बीच लूणी थाना पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।