जोधपुर

अब बदल जाएगी मुख्यमंत्री गहलोत के गृह जिले की सूरत, अब आइआइटीयन्स दिखाएंगे अपना करिश्मा

जोधपुर शहर में पहले से दो आइआइटीयन्स उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दो अन्य अधिकारियों का तबादला जोधपुर कर दिया गया है
2 min read
Jun 03, 2023
devendra_kumar_and_utsav_kaushal.jpg

जोधपुर। विकास के पथ पर अब जोधपुर शहर की रफ्तार तेज होने जा रही है। गहलोत सरकार ने शहर के डवलपमेंट के डोर अब आइआइटीयन्स के हाथों में सौंप दी है। जोधपुर शहर की दशा सुधारने में अहम भूमिका निभाने वाले विभाग नगर निगम (उत्तर-दक्षिण), जोधपुर विकास प्राधिकरण और जिला परिषद की कमान अब अब आइआइटीयन्स के पास नजर आ रही है।


शहर को मिले 2 और आइआइटीयन्स

जोधपुर शहर में पहले से दो आइआइटीयन्स उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दो अन्य अधिकारियों का तबादला जोधपुर कर दिया गया है। इसमें उत्सव कौशल को नगर निगम दक्षिण का आयुक्त बनाया गया है। वहीं देवेंद्र कुमार को जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश और जिला परिषद के सीईओ अभिषेक सुराणा पहले से शहर में सेवाएं दे रहे हैं। बता दें कि नगर निगम दक्षिण के नवनियुक्त आयुक्त उत्सव कौशल और नवनियुक्त जेडीसी देवेंद्र कुमार दोनों ही आइआइटी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान बैचमेट रहे हैं। दोनों ने वर्ष 2009-2013 में साथ-साथ आईआईटी कंपलीट की थी।

ये है चुनौतियां

- ग्रीन सिटी: उम्मेद उद्यान का विकास खाका जरूर तैयार हुआ है। न्यायालय की सख्ती के बाद अब मंडोर उद्यान विकास शुरु हुआ है। ग्रीन एरिया डवलपमेंट में हम अभी काफी पीछे हैं।

- ट्रांसपोर्ट: वर्तमान में जोधपुर में यातायात जाम की समस्या सबसे बड़ी है। वायु प्रदूषण भी बड़ी समस्या बन कर उभरा है।

- जोधपुर में जोजरी रिवर फ्रंट डवलप करना। जोजरी रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए नगर निगम ने पूर्व में डीपीआर बनाई थी, लेकिन फिलहाल काम अटका।

- जोधपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को कारगर बनाना । सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए केरू डंपिंग स्टेशन में कचरे से बिजली बनाने का प्राजेक्ट अभी पाइपलाइन में।

Published on:
03 Jun 2023 02:39 pm