जोधपुर

IMD Rain Alert: बस 3 घंटे के अंदर बदलने वाला है मौसम, होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2023, 10:11 AM IST
imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो चुका है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटे के भीतर बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर और अलवर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

वहीं उदयपुर में अभी तक हुई बरसात से जिले के 19 जलस्त्रोत लबालब हो चुके हैं, जबकि 24 अब भी भरने बाकी हैं। शहर से 40 किलोमीटर दूसर टीडी डेम ओवरफ्लो हो गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग बांध पर पहुंचे और पिकनिक मनाई। उदयपुर शहर की प्यास बुझाने में अहम भूमिका निभाने वाले मानसीवाकल डेम भी लबालब हो चुका है, जो छलकने से महज 2 इंच दूर है। बस बांध भी कुछ दिनों में लबालब होने की उम्मीद है। इधर, मालवी के बागोलिया बांध में अभी तक नाम मात्र का पानी आया है।

वहीं बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर बने कागदी पिकअल वियर के पांच गेट खोल दिए गए। बांध की कुल भराव क्षमता 236 मीटर के मुकाबले 234.95 मीटर जलस्तर होने पर बांध के पांचों गेट से पानी की निकासी की गई। इससे पहले रतलाम मार्ग पर विद्युत उत्पादन गृह में माही बांध के बैकवाटर से पानी दिए जाने से बिजली उत्पादन भी शुरु हो गया। इसके बाद पानी कागदी पिकअल वियर तक पहुंचा। करीब एक मीटर जलस्तर शेष रहते चार गेट आधार मीटर व एक गेट एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की गई। इधर, माही बांध का जलस्तर गुरुवार शाम पांच बजे 277.10 मीटर तक पहुंच गया। कुल भराव क्षमता 281.50 मीटर है।

Published on: