20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : जोधपुर के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली तक मिल सकती है रोड़वेज की नई बसें, इन रूट पर होगा संचालन

Rajasthan Roadways : जोधपुर रोडवेज में लंबे समय से नई बसों का इंतजार किया जा रहा है। दिवाली तक रोड़वेज की नई बसों की सौगात मिल सकती है। जानिए किस रूट पर संचालन होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur great news new roadways buses may be available diwali

Jodhpur Roadways : रोडवेज परिसर में खडी बसें। फोटो पत्रिका

Rajasthan Roadways : जोधपुर रोडवेज में लंबे समय से नई बसों का इंतजार किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मुकाबले रोडवेज बेड़े में बसों की कमी बनी हुई है। हालांकि, इस बीच राहत की खबर यह है कि इस दिवाली तक रोडवेज प्रबंधन को नई बसों की सौगात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए प्रबंधन की ओर से मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। जोधपुर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 10-15 हजार यात्री रोडवेज बसों में सफर करते हैं। बसों का टोटा होने के कारण कई रूटों पर समय पर बसों का संचालन नहीं हो पाता है, जिसके चलते यात्रियों को मजबूरन महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है।

हाल ही मिली 7 नई बसें

रोडवेज मुख्यालय से हाल ही में रोडवेज जोधपुर प्रबंधन को 7 नई बसें आवंटित की गई है। इससे रोडवेज बेडे में बसों का आंकड़ा 110 से 117 पहुंच गया है। वहीं, नए रूटों पर संचालन भी शुरू हो गया है।

इन रूट पर नई बसें

प्रस्तावित नई बसें मिलने के बाद जोधपुर से कई उन रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जो वर्तमान में रोडवेज सेवा से वंचित हैं। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों का सफर काफी सुगम हो जाएगा।
1- जोधपुर - डेगाना (वाया मेड़ता)
2- जोधपुर - जालोर (वाया धुंधाड़ा)
3- जोधपुर - पोकरण (वाया सेतरावा)
4- जोधपुर - शिव (वाया चाबा)
5- जोधपुर - नोखा मंडी (वाया ओसियां)
6- जोधपुर - नागौर (वाया भोपालगढ़)।

रोडवेज मुख्यालय से मिलेगी नई बसें

रोडवेज मुख्यालय से नई बसें मिलेगी, तो मुख्यालय के निर्देशानुसार कई वंचित रुटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
उम्मेद सिंह, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज, जोधपुर