19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता की जान बचाने के लिए बेटे बना लीवर डोनर,18 महीने से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग; AIIMS जोधपुर में सफल ट्रांसप्लांट

एम्स जोधपुर में हरियाणा के 51 वर्षीय मरीज का लीवर ट्रांसप्लांट सफल रहा। बेटे ने अपने लीवर का एक हिस्सा दान कर पिता की जान बचाने में मदद की। इसके साथ ही एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट की संख्या 30 हो गई।
2 min read
Google source verification
jodhpur aiims liver transplant

18 महीने से बीमारी से जूझ रहे हरियाणा के मरीज की जटिल सर्जरी सफल (Photo-Patrika)

जोधपुर. पिता की जिंदगी बचाने के लिए बेटे ने अपने लीवर का एक हिस्सा दान कर मिसाल पेश की। एम्स जोधपुर में डॉक्टरों की टीम ने 51 वर्षीय मरीज का जटिल लीवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। हरियाणा के नारनौल निवासी मरीज पिछले करीब 18 महीने से क्रॉनिक लीवर डिजीज से जूझ रहा था। समय के साथ उसकी बीमारी गंभीर होती चली गई और उसे पीलिया के साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग यानी पाचन तंत्र में रक्तस्राव जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए लीवर ट्रांसप्लांट ही उपचार का जरूरी विकल्प बन गया था। ऐसे मुश्किल समय में बेटे ने आगे आकर अपने लीवर का एक हिस्सा पिता को दान करने का फैसला किया, जिससे उन्हें नया जीवन मिलने की उम्मीद बनी।

AIIMS जोधपुर में हुआ 30वां लीवर ट्रांसप्लांट

इस सफल सर्जरी के साथ ही एम्स जोधपुर ने लीवर ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक किए गए लीवर ट्रांसप्लांट की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। बता दें कि मरीज की बीमारी का संबंध हेपेटाइटिस-बी संक्रमण और शराब के सेवन से था। इन कारणों से उसका लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था और सामान्य उपचार से स्थिति में पर्याप्त सुधार संभव नहीं रह गया था।

एम्स जोधपुर के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वैभव वाष्र्णेय ने बताया कि मरीज की स्थिति और बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लीवर ट्रांसप्लांट करना आवश्यक था। इसके बाद डॉ. वाष्र्णेय के नेतृत्व में विशेषज्ञों की बहुविषयक टीम ने पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया और मरीज को नया जीवन देने की दिशा में अहम कदम उठाया।

जीवित और मृत दाता, दोनों से प्रत्यारोपण

एम्स जोधपुर में अब तक 16 जीवित दाताओं और 14 मृत दाताओं के लिवर प्रत्यारोपण किए जा चुके है। इससे संस्थान में दोनों प्रकार के प्रत्यारोपण की सुविधा विकसित होने का संकेत मिलता है। सर्जिकल टीम में डॉ. सुभाष सोनी, डॉ. सेल्वाकुमार, डॉ. पीयूष वाष्र्णेय और डॉ. लोकेश अग्रवाल शामिल रहे। एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के बाद की देखभाल में भी विशेषज्ञों, नर्सिंग अधिकारियों और आईसीयू टीम ने सहयोग दिया।

आयुष्मान योजना से उपचार में मदद

एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. संजीव सिन्हा ने टीम को बधाई दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन दत्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने से महंगे उपचार का आर्थिक बोझ कम हो सकता है। एम्स में विकसित प्रत्यारोपण क्षमता से राजस्थान के साथ पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग