पानी मिलने के साथ पश्चिमी राजस्थान में फसल चयन भी बदल रहा है। वर्षा आधारित खेती में बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार और तिल जैसी फसलों के साथ अब गेहूं, सरसों, चना, जीरा, इसबगोल, मूंगफली, कपास और अरंडी की खेती हो रही है। सिंचित क्षेत्रों में सब्जियों के साथ अनार, खजूर, अंजीर, किन्नू, आंवला और अमरूद की बागवानी भी बढ़ रही है।