20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर AIIMS के PG हॉस्टल में रह रही 30 वर्षीय महिला से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर एम्स के पीजी हॉस्टल में रहने वाली 30 वर्षीय महिला डॉक्टर से 3,10,979 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच थानाप्रभारी नितिन दवे कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur aiims

जोधपुर AIIMS में महिला डॉक्टर से ठगी (पत्रिका फाइल फोटो)

Jodhpur AIIMS Woman Doctor Fraud: एम्स जोधपुर के पीजी हॉस्टल में रहने वाली 30 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ 3 लाख 10 हजार 979 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर के साथ हुई ठगी की रकम 3,10,979 रुपए बताई गई है।

हालांकि, धोखाधड़ी किस तरीके से की गई और इसमें कौन शामिल है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। मामले की जांच बासनी थानाप्रभारी नितिन दवे कर रहे हैं। पुलिस शिकायत से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही ठगी के पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग