20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायत चुनाव में राजनीतिक परिवारों की बढ़ी सक्रियता, रोचक समीकरणों ने चौंकाया

Dungarpur Panchayat Elections : इन चुनावों में राजनीतिक पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के परिवारों से जुड़े प्रत्याशियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहीं पूर्व जिला प्रमुख के पति चुनाव मैदान में है तो कहीं भाजपा जिला प्रवक्ता की पत्नी अपनी किस्मत आजमा रही है। पढ़ें पूरी स्टोरी।
3 min read
Google source verification
rajasthan panchayat elections political families equations interesting

Dungarpur Panchayat Elections : ग्राफिक्स फाइ फोटो पत्रिका।

Dungarpur Panchayat Elections : पंचायतीराज चुनाव-2026 में डूंगरपुर के गलियाकोट क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड 17, 18 और 19 में भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इन चुनावों में राजनीतिक पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के परिवारों से जुड़े प्रत्याशियों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहीं पूर्व जिला प्रमुख के पति चुनाव मैदान में है तो कहीं भाजपा जिला प्रवक्ता की पत्नी अपनी किस्मत आजमा रही है। वहीं, वार्ड 17 में पूर्व बीटीपी जिलाध्यक्ष कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीएपी के जिलाध्यक्ष भी इसी वार्ड से मैदान में है।

दूसरी ओर, वार्ड 19 में तीनों प्रमुख दलों ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। गलियाकोट पंचायत समिति क्षेत्र में 31 ग्राम पंचायतें और 15 पंचायत समिति वार्ड है। जिला परिषद के तीन वार्डों में क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतें शामिल है। इन वार्डों में प्रत्याशियों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, दलों का जनाधार, स्थानीय संपर्क और संगठनात्मक सक्रियता चुनावी गणित को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक माने जा रहे है।

वार्ड 18 में यह है प्रत्याशियों का गणित

जिला परिषद के चीतरी वार्ड 18 में भाजपा से द्वारकी पाटीदार, कांग्रेस से अंजली पाटीदार और बीएपी से निर्मला मोरडी प्रत्याशी है। इस वार्ड में गलियाकोट पंचायत समिति क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतें सिलोठी, चितरी, गड़ाजसराजपुर, रातड़िया, पुछियावाड़ा, नादिया और गरियता शामिल है।

इसके अलावा सागवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की सेमलिया घांटा, जोगपुर और खूंटवाड़ा पंचायते भी इस वार्ड में आती है। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पति राजेश पाटीदार भाजपा के जिला प्रवक्ता है। सभी प्रत्याशी भी अपने-अपने दलों के जनाधार और स्थानीय संपर्कों के आधार पर मुकाबले में हैं।

वार्ड 19 में तीनों दलों ने उतारे नए चेहरे

जिला परिषद के घांटा का गांव वार्ड 19 में भाजपा से रेखा, कांग्रेस से रमिला डामोर और बीएपी से कोकिला सेंगाड़ा चुनाव मैदान में है। इस वार्ड में भी 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। खास बात यह है कि तीनों प्रमुख दलों ने यहां नए चेहरों को मौका दिया है। वार्ड में पारड़ा मेहता, घांटा का गांव, अंबाडा, झोसावा, हिंडोलिया, भेमई, बोरखेड़, भेसरा छोटा, लिखतिया, बाबा की बार, फोफलीबोर, डेचा, फावटा, ओबरी, सुरमणा, खड़गदा, लिमड़ी, जोधपुरा, घोटाद, डेयाणा तथा वासेला-पटली मुकाम पटली क्षेत्र शामिल है।

गांवों में जुटे प्रत्याशी प्रचार में

पीठ. सीमलवाडा व भंडारी ब्लॉक क्षेत्र में चुनाव को लेकर इन दिनों गांवों में सरपंच, पंच बनने की तैयारियों में कई लोग जुटे हुए है। इसी बीच जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों ने भी गांव-गांव व घर-घर जनसंपर्क तेज कर दिया है। सीमलवाड़ा में पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बागी है। पंचायत समिति सदस्य पीठ वार्ड से भाजपा के बागी अनिल मिश्रा चुनावी रण में डटे है। भंडारी नव पुनर्गठित पंचायत समिति में पुरुष प्रधान सीट होने से 15 वाहों में से 9 वाड़ों में त्रिकोणीय, एक भंडारी वार्ड में भाजपा, बीएपी का सीधा एवं 5 वार्ड में एक-एक बागी होने से चतुष्कोणीय मुकाबला है।

गलियाकोट के वार्ड 17 पर विशेष नजर

जिला परिषद के गलियाकोट वार्ड 17 में भाजपा से बलवीर अहारी, कांग्रेस से चुन्नीलाल डामोर और बीएपी से प्रसून मसार चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इस वार्ड का मुकाबला राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल डामोर गड़ामेड़तिया के निवासी हैं और वे पूर्व में बीटीपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अब वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दूसरी ओर, गड़ामेड़तिया के ही प्रसून मसार बीएपी के जिलाध्यक्ष हैं और अपनी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने इस वार्ड से बलवीर अहारी को प्रत्याशी बनाया है। वे पूर्व जिला प्रमुख सूर्या अहारी के पति हैं। ऐसे में इस वार्ड में तीनों दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के साथ राजनीतिक अनुभव, पार्टी संगठन और स्थानीय जनाधार की भी परीक्षा होगी।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026