12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Elections : डूंगरपुर जिला परिषद सदस्य के लिए कल 3 बजे तक अंतिम मौका, आज सिर्फ 40 आवेदन हुए जमा

Rajasthan Panchayat Elections : डूंगरपुर जिला परिषद सदस्य के 260 फॉर्म के बदले आज सिर्फ 40 आवेदन ही जमा हुए हैं। भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार ने आवेदन दिए हैं। जिपस के आवेदन मंगलवार तीन बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
2 min read
Google source verification
dungarpur zila parishad member post Application last chance tomorrow

Dungarpur Zila Parishad Member : डूंगरपुर. जिला परिषद सदस्य के लिए आवेदन काउंटर पर लगी भीड़। फोटो पत्रिका

Rajasthan Panchayat Elections : डूंगरपुर. जिला परिषद सदस्य के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जहां भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए प्रस्तावक के साथ आवेदन जमा कराया। इसके लिए जिला कलक्ट्रेट बरामदे में निर्वाचन की ओर से व्यवस्था की गई थी। हालांकि 8 अक्टूबर से फॉर्म जमा कराने की सुविधा दी गई थी लेकिन श्राद्ध पक्ष चलने के कारण चार दिन में किसी ने फॉर्म जमा नही कराया था। रविवार को नवरात्र स्थापना के साथ ही फॉर्म भरने का कार्य शुरू हो गया था। इसके बाद सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ ही आवेदन जमा कराने के लिए प्रस्ताव के साथ दावेदार पहुंचे।

डूंगरपुर में नगर निकाय चुनाव की तरह भाजपा और कांग्रेस ने सभी टिकट की मांग करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के निर्देश दिए है। इसके कारण अब तक कुल 260 फॉर्म का वितरण हो चुका है। वही सोमवार दोपहर 3 बजे तक करीब 40 फॉर्म जमा हो चुके है। इसके कारण मंगलवार को अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक फॉर्म जमा कराने का प्रावधान है। इसलिए मंगलवार को भीड़ ज्यादा रह सकती है। हर बार की तरफ इस बार भी पार्टी कार्यालय से अपने-अपने समर्थकों के साथ आवेदक फॉर्म जमा कराने के लिए कलक्ट्रेट में पहुंचे।

बीएपी ने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर फॉर्म जमा कराए

भारत आदिवासी पार्टी की ओर से जिला परिषद सदस्य चुनाव में अपने अधिकांश बड़े पदाधिकारी और राजनीतिक दावेदारों को मौका दिया है। पालदेवल में सुनीता महेश डामोर, पाल बोखला से धुलेश्वर वरहात, चुंडावाड़ा से करणवीर, गामडी अहाडा से प्रेमिला पारगी, वेड मनीष कलासुआ, गैजी अंजना सुरेश, तीन बार की पूर्व प्रधान मंजुला रोत को झौथरी, धम्बोला से मनीषा गोविंद, बांसिया से मुकेश डामोर, सीमलवाड़ा मनोज पारगी, डूंका निशा डामोर, पीठ कलावती डामोर, कुंआ बसंत पारगी, चिखली शीला पारगी, गलियाकोट जिलाध्यक्ष प्रसून मसार, चितरी निर्मला बसंत, घाटा का गांव शांति डामोर, खडगदा डायालाल डेंडोर, भीलूडा सोनू खराडी, आरा से ममता दायमा, ठाकरड़ा ललित डेंडोर, वरदा सुमित्रा परमार, पाडवा से दिग्विजयसिंह चुंडावत, सरोदा प्रवीण परमार, पुनाली विमलप्रकाश ननोमा, कोलखंडा से पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत, बिलडी से बीएपी फाउंडर मेम्बर कांतिलाल रोत, मेताली से पूर्व विधायक प्रत्याशी डा. दीपक घोगरा को मौका दिया है। इस प्रकार 30 पदों के लिए लिस्ट जारी कर दी है। वही सात पदों के लिए मंगलवार को लिस्ट जारी कर आवेदन जमा कराए जाएंगे।

भाजपा-कांग्रेस में सिम्बल पत्र तय करेगा उम्मीदवार

कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य के रुप में पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार से नेताओं ने सोमवार को आवेदन जमा कराया है। इसके अलावा भाजपा से एसटी जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर को खडगदा, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रलेखा कलासुआ को बिलडी ने अपनी दांवेदारी प्रस्तुत की है। इसके अलावा आसपुर-साबला क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा के मार्गदर्शन में फॉर्म जमा कराने पहुंचे। वही सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के मार्गदर्शन में चिखली क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के लिए आवेदन जमा कराए।

जिला परिषद सदस्य के लिए आवेदन का अंतिम मौका

जिला परिषद की 37 सीटों में प्रथम चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तय की गई है। जहां पर आवेदक को निर्धारित प्रारुप में 250 रुपए शुल्क के साथ आवेदन जमा कराना होगा। वही भााजपा, कांग्रेस की ओर से सिम्बोल लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव मैदान की स्थिति स्पष्ट होगी।