12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atar Singh Bhadana Death : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की मौत पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, निष्पक्ष-उच्चस्तरीय जांच की मांग

Atar Singh Bhadana Death : राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
sachin pilot big statement on former mla atar singh bhadana death

Atar Singh Bhadana Death : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना व सचिन पायलट। फाइल फोटो पत्रिका

Atar Singh Bhadana Death : राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जानें पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मृत्यु कैसे हुई?

जानकारी के लिए भरतपुर जिले के वैर थाने के गांव भौंडा में पिछले दो वर्ष से जिस लीज को लेकर व संचालक ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा था, वह रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। समझाइश के बाद भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (73 वर्ष) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें भड़ाना व उनका अंगरक्षक घायल हो गए। पूर्व विधायक की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। उन्हें रात करीब साढ़े 11 बजे एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां ट्रोमा सेंटर की इमरजेंसी में उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी। डॉक्टरों ने रात सवा 12 बजे पूर्व विधायक भड़ाना को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

अतर सिंह भड़ाना वर्ष 2003 में बयाना से विधायक रहे हैं। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके अंगरक्षक को भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सात थानों के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।