11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ‘अजब-गजब’ चोरी, मालिक के घर से 3 लाख पार कर नौकर ने खरीद डाली कार

Rajasthan Dungarpur News : डूंगरपुर के श्रीनाथ बैंग्लोज़ में पूर्व नौकर ने घर से 3 लाख रुपए चोरी कर कार खरीद ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के पैसों से खरीदी कार बरामद कर ली है।
2 min read
Google source verification
dungarpur crime former servant steals money buys car rajasthan

आरोपी पूर्व नौकर से जब्त कार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीट स्थित श्रीनाथ बैंग्लोज़ में एक महीने पहले हुई लाखो रुपयों की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पूर्व मालिक के घर से 3 लाख रुपए की नकदी चुराई और अपनी मौज-मस्ती तथा शौक पूरे करने के लिए उन पैसों से तुरंत एक कार खरीद डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के रुपयों से खरीदी गई कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

जानिए कैसे हुई थी 3 लाख रुपए की चोरी?

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि श्रीनाथ बैंग्लोज़, बालाडीट निवासी दीपक पुत्र वेला घोगरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि 10 सितंबर की शाम को वह किसी काम से अस्पताल गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे बाजार गए थे। घर पूरी तरह सूना था।

इसी सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने कमरे में रखे 3 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर जब परिजनों को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पूर्व नौकर निकला चोर, चाबियों और तिजोरी की थी पूरी जानकारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रिच्छा हाल लक्ष्मी नगर हॉस्पिटल निवासी कुंश पुत्र शंकरलाल ननोमा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुंश पहले पीड़ित दीपक के घर पर बतौर नौकर काम करता था। काम करने के दौरान उसे घर के अलमारियों की चाबियों और रुपए रखने की जगह के बारे में पूरी जानकारी थी। जब परिवार के सभी सदस्य बाहर गए, तो उसने पुरानी जान-पहचान और जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की रकम से खरीदी कार, पुलिस ने किया ज़ब्त

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चोरी की गई पूरी रकम अपने मौज-शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल पर खर्च करने की योजना बनाई थी। उसने 3 लाख रुपए चुराने के तुरंत बाद उन पैसों से अपने लिए एक कार खरीद ली और इलाके में घूमने लगा।

पुलिस ने आरोपी कुंश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के रुपयों से खरीदी गई कार और वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी को जब्त कर लिया है। डूंगरपुर पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह की अन्य वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।