पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पाल माण्डव निवासी रोशनी परमार के रूप में हुई है। वह पानी भरने के लिए घर के पास बने कुएं पर गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब रोशनी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।