कानपुर

अब आंदोलन शुरू करेंगे अलंकार; बोले-CM के खिलाफ एक व्यक्तिगत लड़ाई, नहीं लूंगा इस्तीफा वापस

UGC New Rules 2026 Row: अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि सवर्णों के खिलाफ SC-ST एक्ट दुरुपयोग हुआ। अब तक लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया गया है।

2 min read
Feb 01, 2026
अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UGC New Rules 2026 Row: UGC के नए विनियम के विरोध में राज्य प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने वाले अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना त्यागपत्र वापस नहीं लेंगे बल्कि अब SC-ST एक्ट के खिलाफ एक नया आंदोलन शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें

‘यहां से जाओ पापा के सुई लग रही है’, पति के पैर पकड़े और पत्नी ने प्रेमी से कटवा दी गर्दन

UP News: 'सवर्णों के खिलाफ SC-ST एक्ट दुरुपयोग हुआ'

उन्होंने कहा कि सवर्णों के खिलाफ इस एक्ट का जमकर दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने UGC के नए विनियम को भारत की आत्मा पर चोट करार दिया और इसे काला कानून बताया। अलंकार अग्निहोत्री के घर पहुंचते ही सवर्ण संगठनों और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Uttar Pradesh News in Hindi: 'बेटा सच की लड़ाई लड़ रहा है'

त्यागपत्र देने के बाद अलंकार पहली बार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर केशव नगर पहुंचे। यहां उन्होंने मां गीता देवी का आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने भी उन्हें माला पहनाकर विजेता की तरह गले से लगाया। इस दौरान उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा सच की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए।

UP News In Hindi: SC-ST एक्ट की आड़ में लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद हुआ

अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि उनके त्यागपत्र का ही असर है कि पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और सुप्रीम कोर्ट (SC) को इस पर रोक लगानी पड़ी। SC-ST एक्ट की आड़ में अब तक लाखों निर्दोष लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह विभिन्न संगठनों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।

Kanpur News In HindI: 'एक व्यक्तिगत लड़ाई CM के खिलाफ भी चल रही'

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र की लड़ाई राज्य सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्तिगत लड़ाई CM के खिलाफ भी चल रही है। जबकि CM हमारे अपने हैं।

ये भी पढ़ें

1, 2, 3, 4 फरवरी को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Also Read
View All

अगली खबर