कानपुर

UP Orange Alert: मौसम की मार, ऑरेंज अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ भी हो रहा सक्रिय, बारिश अपडेट

IMD orange alert मौसम विभाग ने कानपुर मंडल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।‌ जिसके अनुसार इन जिलों में अत्यधिक घना कोहरा और शीतलहर शीत दिवस बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
2 min read
इन जिलों में बारिश की संभावना (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP orange alert मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन क्षेत्रों में अति घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके कारण यहां पर शीत दिवस बना हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर एयर फोर्स के पास विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों को अगले 48 घंटे मौसम के खराब रहने की जानकारी दी है।

पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होना

मौसम वैज्ञानिक एस एन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे हिमालय पर्वत श्रृंखला पर भारी बर्फबारी होने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद उत्तर और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव गंगा के मैदानी भागों में कम हो जाएगा। हवा की गति कम हो जाएगी।

अगले 48 घंटे मौसम रहेगा खराब

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिसके कारण अगले 48 घंटे तक घना कोहरा, धुंध, प्रदूषण बना रहेगा। 2 बजे के बाद कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में धूप निकलने की संभावना है। अगले 48 घंटे तक शीतलहर और कोल्ड डे बने रहने की संभावना है। कानपुर के एयरफोर्स स्टेशन पर विजिबिलिटी जीरो दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटे में कानपुर सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि फुरसतगंज का 5.2, प्रयागराज का 6.4, इटावा और बाराबंकी का 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बुलंदशहर का न्यूनतम तापमान 7.5, अलीगढ़ का 7.8, हरदोई का 7 डिग्री, लखनऊ का 7.5, हमीरपुर का 7.2, झांसी का 7.1, फतेहपुर का 7.2, प्रयागराज का 6.4, बाराबंकी का 6.6, हरदोई का 7 डिग्री, अयोध्या का 8 डिग्री, सुल्तानपुर का 7.2 डिग्री, बनारस का 7 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन जिलों का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच

जबकि आठ से 10 डिग्री तापमान वाले जिलों में बनारस बीएचयू, गोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। इसी प्रकार 10 से 12 डिग्री के तापमान में नजीबाबाद, बरेली, बहराइच, शाहजहांपुर, आजमगढ़, बलिया जिले शामिल हैं। ‌

अत्यधिक कोहरा और धुंध का असर

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कानपुर मंडल के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक नमी के कारण धुंध और कोहरा छाया रहेगा। ऊंचे आसमान पर बादल भी दिखाई पड़ेंगे। लेकिन दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। रात, सुबह और शाम को गलन बनी रहेगी। दिन में भी असर दिखाई पड़ सकता है। शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

क्या कहते हैं बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में भी नीचे स्तर पर बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण बूंदाबांदी हो सकती है। गंगा के मैदानी भागों में इसका असर नहीं पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा आदि जिले आते हैं

Also Read
View All
Inside Story: ‘6 लाख दूंगी’, ससुर के कत्ल की सुपारी नौकर को दी! कानपुर के कारोबारी की हत्या केस में खुलासा

Kanpur Case: 330 कॉल में क्या बात हुई? बहू-नौकर के फोन कनेक्शन ने खोली नई परत, 21 दिन पहले शुरू हो गई थी ससुर के कत्ल की तैयारी?

करोड़पति ससुर की मौत पर रोती रही बहू, जांच में वही निकली हत्या की मास्टरमाइंड; जानिए ‘विनीत मिनोचा हत्याकांड’ की पूरी कहानी

Chandan Gupta Russia News: पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास

मॉस्को में आधी रात पति को ले गई पुलिस, 10 साल के बेटे संग अकेली स्नेहा ने रोते हुए यूपी सीएम से मांगी मदद, वीडियो वायरल