कानपुर

IIT Kanpur के छात्र ने गुरु दक्षिणा में दिए 25 लाख डॉलर

आईआईटी के पूर्व छात्र ने IIT में स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च ऐंड टैक्नोलॉकी की स्थापना के लिए दी रकम
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 6:44 PM IST
iit_kanpur.jpg
iit kanpur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर. अभी तक आपने एकलव्य का नाम सुना हाेगा जिन्हाेंने गुरु दक्षिणा में अपना अंगूठा ही गुरु को दान कर दिया था। इन दिनाें गुरु दक्षिणा काे लेकर कानपुर आईआईटी के एक पूर्व छात्र मुकेश पंत सुर्खियों में हैं जिन्हाेंने आईआईटी में स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टैक्नोलॉजी की स्थापना के लिए 25 लाख डॉलर दिए हैं।

इन दिनाें अमेरिका में रह रहे मुकेश मिकी और विनिता पंत मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। उन्हाेंने कानपुर आईआईटी से पढ़ाई की थी। विदेश में बसने के बाद भी वह अपने देश की परम्परा काे नहीं भूले और अब उन्हाेंने पूरी दुनिया काे गुरु दक्षिणा की परम्परा काे बताया है। वह चेरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक हैं। अब आईआईटी में बनने जा रहे विश्व स्तरीय स्कूल के लिए दान करने वाले मुकेश पहले छात्र हैं। उन्हाेंने 25 लाख डॉलर की रकम दी है।

मुकेश ने 1976 में केमिकल इंजीनयरिंग से कानपुर आईआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वह दुनियाभर की बड़ी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन दिनाें भी वह एक विश्वस्तरीय कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि आईआईटी कानपुर में शिक्षा और शाेध काे बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर दुनियाभर में रह रहे लाेग जाे पूर्व में आईआईटी के छात्र दान देते रहे हैं लेकिन इस बार मुकेश पंत ने 25 लाख डॉलर देकर रिकार्ड बना दिया है।