कानपुर

हर रात मेरा सगा भाई… बंद कमरे में लड़की के साथ हो रहा था गंदा काम, मां भी दे रही थी साथ

यूपी के कानपुर में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। एक लड़की ने अपने भाई पर कई बार बलात्कार का आरोप लगाया, जबकि मां ने उसे रोकने की बजाय साथ दिया।

2 min read
Jan 15, 2026
भाई और मां पर 23 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार का आरोप

Kalyanpur Crime News: यूपी के कानपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहा के कल्याणपुर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल की लड़की ने अपने सगे बड़े भाई पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गलत काम में उसकी मां भी आरोपी भाई का साथ देती रही। पीड़िता ने हिम्मत करके थाने जाकर पुलिस को सब कुछ बताया, जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें

70 और 65 साल के तांत्रिकों ने महिला के साथ किया रेप, आधी रात बेहोशी के हाल में छोड़ हुए फरार

तंत्र-मंत्र के नाम पर क्रूरता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और साथ ही तंत्र-मंत्र भी करता है। आरोप है कि मां के कहने पर भाई ने लंबे समय से उसे परेशान किया। अंधविश्वास का फायदा उठाकर भाई ने कई बार उसके साथ गलत हरकत की। जब भी लड़की विरोध करती, तो उसे बुरी तरह पीटा जाता। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। मां को सब पता होने के बावजूद वह चुप रहती और भाई का ही पक्ष लेती।

बॉयफ्रेंड से दोस्ती पर शुरू हुआ अत्याचार

कुछ समय पहले पीड़िता की एक लड़के से दोस्ती हो गई। जब भाई को इसकी खबर लगी, तो उसने गुस्से में बहन को बहुत मारा और घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। भाई ने मां को समझाया कि बहन का दिमाग ठीक नहीं है। उसने कहा कि इसे ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र की जरूरत है। इसी बहाने भाई ने बहन को कमरे में बंद करके कई बार उसके साथ गलत काम किया। मां ने भी इसे रोकने की बजाय चुप्पी साध ली या डांटकर चुप करा दिया।

हिम्मत करके थाने पहुंची पीड़िता

शुक्रवार रात जब भाई और मां ने फिर हद पार की, तो पीड़िता ने किसी तरह घर से भागकर कल्याणपुर थाने पहुंचकर पूरी घटना बता दी। पहले पुलिस को यकीन नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद प्रेमी से रोक-टोक के गुस्से में लड़की ऐसे आरोप लगा रही है। लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच की। मेडिकल जांच और सबूतों से सारे आरोप सही पाए गए।

पुलिस की तेज कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मां पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है। यह मामला रिश्तों में भरोसे की कमी और अंधविश्वास के खतरे को दिखाता है। समाज में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसने की जरूरत है ताकि कोई भी लड़की सुरक्षित महसूस कर सके।

ये भी पढ़ें

मौसा जी प्लीज छोड़ दो… भांजी हूं आपकी, फिर भी नहीं रुका हैवान, तांत्रिक के साथ मिल किया रेप

Updated on:
15 Jan 2026 11:31 am
Published on:
15 Jan 2026 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर