कानपुर

IMD alert: तेज आंधी ओलावृष्टि के साथ खतरनाक तूफान की चेतावनी, 6 मई तक के लिए अलर्ट

Pre-monsoon rains continue for next 4 days प्री मानसून की बारिश आफत लेकर आ रही है। अगले 4 दिनों के खतरनाक मौसम होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, बिजली चमकने की जानकारी दी गई है।
2 min read
Feature image

आईएमडी मौसम विभाग में मानसून को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की श्रृंखला के कारण प्री-मानसून 3 दिनों तक सक्रिय रह सकता है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि देश के पश्चिम और उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और खतरनाक तूफान की आशंका है। 6 मई तक का मौसम डरावना और नुकसानदायक हो सकता है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण लू की स्थिति थम जाएगी और तापमान 40 डिग्री के नीचे रहेगा। कानपुर मंडल के जिलों इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में भी मौसम में परिवर्तन रहेगा। रुक रुक कर कभी भारी बारिश तो कभी आंधी तूफान चलने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है।‌ 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर सोमवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में सोमवार की दोपहर को बादल गरजने के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है,

कैसा रहेगा कानपुर में 6 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। 14 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा 10 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 7 मई का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 प्रतिशत बारिश होने के संबंध में जानकारी दी गई है। गुरुवार 8 मई को तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 10 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 28 से 37 डिग्री के बीच तापमान और 12 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 10 मई को 28 से 38 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 6 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। ‌

Updated on:
04 May 2025 06:18 am
Published on:
04 May 2025 06:18 am