25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर: कचरे में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी उठाने पहुंची भीड़, वायरल वीडियो ने उठाए सेहत और गरीबी पर सवाल

Kanpur Expired Chocolates: कानपुर के पनकी में कचरे से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बटोरने का वीडियो वायरल है। घटना के बाद लोगों ने खाद्य सामान की गुणवत्ता, सेहत, गरीबी और एक्सपायर्ड उत्पादों को खुले में फेंकने पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

कानपुर

image

Ankit Sai

Aug 25, 2026

Expired Chocolates

कचरे में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी उठाने पहुंची भीड़ (X Photo Sachin Gupta)

Chocolate Picked From Garbage In Kanpur: कानपुर के पनकी इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं की भीड़ कचरे के ढेर में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां उठाती नजर आ रही है। कुछ लोग बाइक से भी मौके पर पहुंचे और कचरे में खाने का सामान तलाशते दिखे। दावा किया जा रहा है कि ये सामान किसी फैक्ट्री से फेंका गया था। वीडियो सामने आने के बाद एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम के साथ गरीबी और महंगाई को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

कचरे में चॉकलेट तलाशते दिखे लोग

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में कचरे के पास चॉकलेट और टॉफियां बटोरते लोगों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में काफी संख्या में लोग डंपिंग साइट के पास जमा दिखाई दे रहे हैं। कोई जमीन से चॉकलेट उठा रहा है तो कोई उन्हें बैग और बोरे में भर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को खुले में फेंके जाने और इसके इस्तेमाल से लोगों की सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी मिलते ही पहुंचने लगे लोग

बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री से एक्सपायर्ड और बिक्री के लायक नहीं बची चॉकलेट-टॉफियों को डंपिंग साइट के पास फेंका गया था। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वहां भीड़ जमा होने लगी। इसके बाद लोग कचरे से चॉकलेट और टॉफियां उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। वीडियो में कुछ लोग हाथों में चॉकलेट लेकर जाते दिख रहे हैं, जबकि कई लोग उन्हें बैग और बोरियों में भरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये लोग इन्हें खाने के लिए ले जा रहे थे या किसी दूसरे काम के लिए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

सेहत और गरीबी को लेकर उठे सवाल

कचरे से उठाई गई खाद्य सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी सामने आई है। खासकर तब, जब यह पता नहीं है कि चॉकलेट और टॉफियां कितने समय से वहां पड़ी थीं और उनकी स्थिति क्या थी। साथ ही एक्सपायर्ड सामान को खुले में फेंके जाने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ ने एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां खाने से सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई, तो कुछ लोगों ने कहा कि कचरे से सामान उठाने के पीछे गरीबी और महंगाई भी एक वजह हो सकती है।