22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: 2.20 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड दो साल से था फरार, लखनऊ से हुआ गिरफ्तार

Kanpur Crime News:कानपुर में 2.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद इरफान को रेलबाजार पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपी GST नंबर के दुरुपयोग के मामले में वांछित था।
2 min read
Google source verification
Mohammed Irfan Arrested

लखनऊ से गिरफ्तार 10 हजार का इनामी आरोपी इरफान - फोटो पत्रिका

Kanpur Fraud Case:कानपुर के रेलबाजार थाना पुलिस ने 2.20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद इरफान को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रेलबाजार थाने में वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों में ठिकाने बदल रहा था। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने उसे 21 अगस्त 2026 को लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित अफसान अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया।

GST नंबर का इस्तेमाल कर 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी

पुलिस के अनुसार रेलबाजार थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2024 धारा 420 भादवि के तहत दर्ज किया गया था। आरोप है कि एक फर्म के GST नंबर 09CZFPS7133C1Z9 का दुरुपयोग कर कुल 2,20,75,800 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में आरोपी मोहम्मद इरफान निवासी 207-ए नई बस्ती, सुजातगंज, रेलबाजार, कानपुर नगर का नाम सामने आया था।आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

फरवरी में घोषित हुआ था 10 हजार रुपये का इनाम

लगातार फरार रहने के कारण आरोपी मोहम्मद इरफान पर 27 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद रेलबाजार पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसकी तलाश और तेज कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लखनऊ में छिपा हुआ है। इसके आधार पर टीम ने गुडंबा थाना क्षेत्र के अफसान अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई से लखनऊ तक बदलता रहा ठिकाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक अन्य पता अशरफाबाद, स्माइल प्लेट नंबर-301, थाना जाजमऊ, कानपुर नगर भी दर्ज है। इसके अलावा उसके संबंध में मुंबई के कुर्ली वेस्ट स्थित कोहिनूर कंपाउंड का पता भी सामने आया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।

क्या बोले अधिकारी

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इरफान वर्ष 2024 से लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। उसको लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।