22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर की टेनरी में जहरीली गैस से कर्मचारी की मौत, पत्नी और 6 माह की बेटी के लिए 20 लाख मुआवजे की मांग

Kanpur News: कानपुर के जाजमऊ स्थित टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से 25 वर्षीय कर्मचारी मनोज की मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
2 min read
Google source verification

कानपुर

image

Ankit Sai

Aug 22, 2026

Jajmau Tannery

जहरीली गैस से कर्मचारी की मौत (AI Photo)

Kanpur Tannery Accident: कानपुर के जाजमऊ इलाके में शनिवार सुबह टेनरी में काम करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक 25 साल के कर्मचारी मनोज की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने टेनरी प्रबंधन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि मनोज अपने पीछे पत्नी काव्या और छह माह की बेटी छोड़ गया है। परिवार ने आर्थिक मदद के तौर पर 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की, लेकिन टेनरी मालिक के इनकार के बाद मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ड्रम खोलते समय जहरीली गैस की चपेट में आया

घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित टेनरी की है। मृतक चकेरी थाना क्षेत्र के देवीगंज का रहने वाला था और टेनरी में काम करता था। उसकी ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह काम करने टेनरी पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ग्लू का ड्रम, जिसे चमड़ा साफ करने वाला ढोल बताया गया है, खोलते समय वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया। गैस लगने के बाद मनोज जमीन पर गिर पड़ा।

साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे जाजमऊ स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और छह माह की बेटी हुई बेसहारा

मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी काव्या और महज छह माह की बेटी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग कांशीराम अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

20 लाख रुपये मुआवजे की मांग

हादसे के बाद परिजनों ने टेनरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कर्मचारियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जा रहा था। टेनरी मालिक फुरकान भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने परिवार की आर्थिक मदद की मांग की। इस पर संचालन की ओर से कहा गया कि मनोज ठेकेदार नरेश के लिए काम करता था। इसके बाद परिजनों ने नियमानुसार मुआवजा देने की मांग रखी।

परिजनों ने कहा कि उन्हें 20 लाख रुपये मिलने चाहिए, ताकि मृतक की पत्नी और छह माह की बच्ची की देखभाल हो सके। टेनरी मालिक की ओर से मांग स्वीकार नहीं किए जाने पर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस फुरकान को सुरक्षित वहां से लेकर निकल गई।

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया

घटना के बाद मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस ने परिजनों को तहरीर देने और उसके आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि मृतक को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।