हादसा मोठ कोतवाली क्षेत्र में स्टेडियम के पास हुआ। रविवार सुबह करीब 6:15 बजे शताब्दी बस इंदौर से लखनऊ की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस हाईवे पर पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस लहराते हुए सड़क किनारे पहुंची और खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला।