15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Independence Day 2026: बागपत की खेकड़ा कोतवाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी देशभक्ति के रंग में नजर आए। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर आजादी का जश्न मनाया। समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।
2 min read
Google source verification
baghpat police independence day 2026 celebration

स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब X (@askrajeshsahu)

Independence Day 2026: देशभर में 15 अगस्त को आजादी का पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आम नागरिकों के साथ देश की सुरक्षा और सेवा में जुटे पुलिसकर्मियों के लिए भी यह दिन खास रहा। बागपत की खेकड़ा कोतवाली में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पुलिसकर्मियों ने अलग अंदाज में मनाया। देशभक्ति गीतों की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।

खेकड़ा कोतवाली में देशभक्ति के रंग में रंगी खाकी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेकड़ा कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें होमगार्ड जवानों से लेकर कोतवाली प्रभारी और क्षेत्राधिकारी खेकड़ा तक देशभक्ति के रंग में नजर आए। जैसे ही देशभक्ति गीतों की धुन बजनी शुरू हुई, पुलिसकर्मी पूरे उत्साह के साथ नृत्य करने लगे। इस दौरान साथी पुलिसकर्मी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए जश्न के वीडियो

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों के डांस और उत्साह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसकर्मियों की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्दी में रहकर देश की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों के लिए भी स्वतंत्रता दिवस खुशी और गर्व का अवसर है।

क्षेत्राधिकारी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना खेकड़ा परिसर में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

वीर शहीदों को किया गया नमन

कार्यक्रम के दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

बड़ाखाना में शामिल हुए पुलिसकर्मी

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद थाना खेकड़ा परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ाखाना आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा समारोह में खास आकर्षण रहा।

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग