करौली

सरकार के खिलाफ भाजपाईयों ने किया विरोध-प्रदर्शन

करौली. भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को यहां कलक्ट्रेट के समक्ष भाजपाईयों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Jul 12, 2021
सरकार के खिलाफ भाजपाईयों ने किया विरोध-प्रदर्शन

करौली. भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को यहां कलक्ट्रेट के समक्ष भाजपाईयों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस शासन में प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। दलितों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही है, लेकिन उन्हें रोक पाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इससे पहले भाजपाई कलक्ट्रेट के समक्ष सिटी पार्क में एकत्रित हुए, जहां से सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट के समक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया है कि प्रदेश में दलितों पर अपराध बढ़ रहे हैं। ज्ञापन में झालावाड़ एक जने की पीट-पीटकर हत्या करने, गंगानगर में एक जने पर जानलेवा हमला करने, पाली में एक युवक की हत्या, मांडलगढ़ में युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में आए दिन हो रही हैं। भाजपाइयों ने इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र बैंसला, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मीना बीजलपुर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल जाटव, युवा नेता कृष्णा गुलपारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री, पूर्व विधायक सुरेश मीना, मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा, अखलाक अहमद, लाखन सिंह कोंडर, पार्षद दशरथ गुर्जर, रविशंकर मीना, अशोक वर्मा, टोनू राजौरिया, फूलचन्द जाटव, तेजेन्द्र सिंह, अमरसिंह सौलंकी, सुरेश मिस्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
12 Jul 2021 08:10 pm
Also Read
View All