Mega blood donation camp will be organized in the government hospital on August 2विधायक की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक
हिण्डौनसिटी.
राजकीय चिकित्सालय में दो अगस्त को विभिन्न संगठनों के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर लगेगा। इसके लिए रविवार शाम विधायक निवास पर विधायक भरोसी लाल जाटव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।
मिशन ब्लड बैंक के संयोजक व लायंस क्लब हिन्डोन सेन्ट्रल के अध्यक्ष ओपी मंगल ने बताया कि बजट में विधायक जाटव ने जिला अस्पताल की सौगात दिलाई है। ऐसे में उनके 73 वें जन्म दिन पर राजकीय अस्पताल में रक्तवीरों, रक्तदान से जुड़े संगठनों ,सामाजिक संगठनों द्वारा मेगा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने जिला अस्पताल की स्वीकृति के साथ ब्लड बैंक खुलने की भी उम्मीद जताई।
बैठक में सभापति बृजेश जाटव , पूर्व उप सभापति नफीस अहमद, पूर्व देहात ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र सोलंकी, महेश कम्बलवाल, ओमी डागुर, रमेश सिंघल, ओम प्रकाश, आदर्श अग्रवाल, धीरेंद्र चौधरी, मनीष सिंघल,महेश सोनी उदय सिंह धाकड पार्षद, इन्द्रेश पाली, यूसुफ पठान, विजय सिंह बेनीवाल, रियाज खान, आजाद खलीफा, शिव सिंह , मनीष बंसल, खेम सिंह गुर्जर, जितेन्द्र वाल्मीकि, रियाजुद्दीन, परमेश गुप्ता सहित लायंस क्लब हिन्डोन सेन्ट्रल, भारत स्काऊट गाईड स्थानीय संघ, जीवन ज्योति फाऊंडेशन , समर्थ इंडिया रक्तदाता समूह,मुस्लिम वैलफेयर सोसायटी, वाल्मीकि युवा संगठन, महिला सुरक्षा रक्तदान समिति के प्रतिनिधी मौजूद रहे।