करेली

दीपावली में इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपना पहला प्यार खुलेंगी किस्मत

दीपावली में इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपना पहला प्यार खुलेंगी किस्मत
2 min read
diwali 2018
दीपावली में इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपना पहला प्यार खुलेंगी किस्मत

करेलीः इस समय पूरा देश त्यौहारी सीज़न के जश्न में डूबा हुआ है। सोमवार 05 नवंबर को धनतेरस पड़ने जा रहा है, मंगलवार 06 नवंबर को छोती दिवाली होगी और बुधवार 07 नवंबर को बड़ी दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। दीपावली का त्‍यौहार अपने साथ खुशियां लेकर आता है और इस त्‍यौहार को हम पूरी पवित्रता और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाना, गिफ्ट्स बांटना और गले मिलकर शुभमंगल की कामना करना इस त्यौहार की खूबी है। दीपावली के दिन हर हिंदू घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वैसे तो दीपावली पर माता लक्ष्मी जिससे भी प्रसन्न हो जाएं उसका भाग्य खुल जाता है, लेकिन इस बार तीन राशि के जातकों के लिए बेहद खास संयोग बन रहे हैं। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने ग्रहों की दशा का अनुमान लगाकर इस बार की दिवाली पर तीन राशियों के लिए बेहद खास बताया है। उन्होंने बताया कि, इस दिवाली तीन राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी, साथ ही इन्हें पहला और सच्चा प्यार मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इन्हें वह इंसान मिलेगा या मिलेगी, जिसका इनके जीवन में बड़ा सहयोग होगा।

-तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये दिवाली बहुत ही खास साबित होने वाली है। इनपर सालभर माता लक्ष्मी की कृपा रहने से धनवर्षा रहेगी और सभी बिगड़े काम बनेंगे। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी कार्य को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वो काम नहीं हो रहा है तो अब आपको अपनी मेहनत का फल बहुत जल्द मिलने वाला है। पारिवारिक, आर्थिक और व्यवसायिक सभी क्षेत्रों में सफलता आपके कदम चूमेगी।

-कर्क राशि

कर्क राशि के चौथे भाव में बनने वाला बुधादित्य योग कुछ शुभ संकेत देने वाले होंगे। बहुत समय से इस राशि के लोग नुकसान का सामना कर रहे हैं। इन्हें एक अच्छे वक्त का इंतजार भी है, तो यह जान लीजिए कि इस दिवाली से आपका यह इंतेज़ार खत्म होने जा रहा है। विशेष रूप से 04 से 15 तारीख के बीच का समय आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

-मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए इस बार बुधादित्य योग आठवें भाव में बन रहा है। ऐसा संयोग बनना इस राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा होगा। सुख—समृद्धि के साथ धनवर्षा भी होगी। ऐसा भी हो सकता है कि जो पैसा लम्बे समय से कहीं अटका है या आपको कारोबार में घाटा हो रहा है वह पैसा बहुत जल्द मिल जाए। लेकिन सूर्य के इस भाव में होने से आपके भीतर क्रोध और अंहकार बढ़ेगा जो आपके लिए अहितकर साबित होगा। इसलिए संयम से काम लें और किसी चीज में जल्दबाजी ना करें। किसी ऐसे इंसान के जीवन में प्रवेश करने के भी प्रबल संकेत हैं, जो जीवन भर आपके साथ रहकर आपका ध्यान रखेगा।

Published on:
01 Nov 2018 01:59 pm