30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वागत द्वार के दोनों तरफ सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री

2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करेली

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 2 Dec 2018, 6:34 PM IST

Building material on both sides of the reception door

नपा के स्वागत द्वार के दोनों तरफ सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री
दो माह पहले नोटिस देकर कार्रवाई करना भूली नगरपालिका

करेली। नगर के धमनी नदी के पुल और मुक्तिधाम के आसपास जगह-जगह रेत, गिट्टी के ढेर लगाकर विक्रय किया जाता है। जिससे कारण लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर समाचार प्रकाशित होने पर नपा जागी। नगरपालिका द्वारा मटेरियल सप्लायरों के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए लेकिन यह कार्रवाई दिखावा साबित हुई।
उल्लेखनीय है कि नपा द्वारा सिर्फ नोटिस जारी कर अपने कार्य की इतिश्री कर दी गई, अब दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद इस स्थान पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं रेत माफिया द्वारा नगरपालिका के स्वागत द्वार के दोनों तरफ कब्जा जमा रखा है।
अभी भी सड़क किनारे रेत, गिट्टी ढेर लगे हुये है। जबकि इन रेत, गिट्टी के ढेरों के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। वाहन चालकों का कहना है, कि सड़क पर ही ट्रेक्टर-ट्राली को खड़ा करके रेत, गिट्टी को खाली किया और भरा जाता है, जिसके कारण मार्ग संकीर्ण हो जाता है और वाहनों के आवागमन में रूकावट की स्थिति बनती है।