कटनी

पिता के बीड़ी के शौक ने ले ली बेटे की जान

पिता ने ८ साल के मासूम से मंगवाई बीड़ी, खरीदकर लौट रहा था, कार ने रौंद दिया
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 9:03 AM IST
Child killed in road accident
Child killed in road accident

कुआं. बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं के समीप रविवार को सड़क पर कर रहे ८ वर्षीय मासूम को एक चारपहिया वाहन ने ठोकर मारकर रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बहोरीबंद पुलिस ने बताया कि खडऱा-सलैया तिराहा पर घुटेही निवासी लटोरी पिता मुन्नू प्रधान उम्र लगभग 8 वर्ष की वैन वाहन से दुघर्टना होने से मौत हो गई है। मृतक अपनी दादी के यहां पिता के साथ आया था। घटना के दौरान मृतक का पिता सड़क के दूसरी ओर एक दुकान में बैठकर मुंडन करवा रहा था और मासूम लटोरी को बीड़ी खरीदने के लिए सड़क के उसपार दुकान पर भेजा था। दुकान से बीड़ी खरीदकर सड़क पर करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई कर पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे बहोरीबंद थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया और लापरवाह चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
--------------------
ट्रैक्टर की चपेट में आए मासूम की मौत पर मामला दर्ज
कटनी. विजयराघवगढ थाना अंतर्गत आंगनबाडी के पास ग्राम बरुआ में हुई दुर्घटना में पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी २१ एए 7692 का चालक के खिलाफ ट्रैक्टर को लापरवाही पूर्वक बैक कर मृत्यू कारित करने पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि २ फरवरी को घर के समीप खेल रहे ढाई वर्षीय निखिल पिता कृष्णा राठौर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
---------------------------
जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत
कटनी. कुठला थाना अंतर्गत पहरूआ निवासी एक युवक द्वारा जहरीले वस्तु का सेवन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि संतोष पिता दुलीचंद्र जायसवाल उम्र ३६ वर्ष निवासी पहरुआ को जहरीली वस्तु का सेवन करने के चलते जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दमतोड़ दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Published on: