22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Katni / कटनी में कुछ घंटों के भीतर 3 की मौत, कहीं बसों ने कुचला तो कहीं ट्रक बना काल, एक गंभीर

कटनी में कुछ घंटों के भीतर 3 की मौत, कहीं बसों ने कुचला तो कहीं ट्रक बना काल, एक गंभीर

Katni Road Accidents : कटनी में रविवार को कुछ ही घंटों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सुर्खी मोड़ पर दो बसों की चपेट में आए दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ा। वहीं, हरदुआ बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार की जान ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Nov 2026, 6:50 PM IST

Katni Road Accidents

हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर (फोटो सोर्स: Patrika) हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर (फोटो सोर्स: Patrika)

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कुछ ही घंटों के दौरान हुए दो अलग - अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई गै, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। एक के बाद एक हुए इन हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि, हादसों के बाद दोनों घटनास्थलों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और एकाएक लोगों के बीच शोक का माहौल बन गया।

सुर्खी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को बसों ने कुचला

आपको बता दें कि, पहला हादसा एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी मोड़ के पास हुआ है। यहां बाइक सवार दो युवक दो बसों की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बसों की चपेट में आए दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार उनका एक अन्य साथी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक ने युवक को कुचला

पिछले हादसे में अभी पुलिस का कार्रवाई पूरी हुई भी नहीं थी, कि हरदुआ बस स्टैंड इलाके में भी एक और दर्दनाक दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही घंटों में तीन युवकों की जान जाने से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। सुर्खी मोड़ पर दो बसों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और इसके कुछ ही देर बाद हरदुआ बस स्टैंड पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की जान जाने की घटनाएं सड़क सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ाने वाली हैं।

प्रभावी कदम उठाने की जरूरत

स्थानीय लोगों में इन हादसों को लेकर खासा चर्चा शुरु हो गई है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही, तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि, इन दुर्घटनाओं के सटीक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कुछ घंटों में तीन युवकों की मौत ने जिले के दोनों इलाकों में लोगों को झकझोर दिया है।