16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Katni: सुबह 7:30 बजे डॉक्टरों ने बताया मृत, घर पहुंचते ही रोने लगा नवजात, भागे-भागे पहुंचे परिजन

Katni baby miracle: कटनी के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला, सुबह 7.30 बजे डॉक्टरों ने बताया था मृत, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 16 Nov 2026, 12:17 PM IST

katni baby miracle newborn declared dead cries after reaching home

Katni baby miracle: कटनी में घर पहुंचते ही रोने लगा मृत घोषित नवजात (फोटो सोर्स- Patrika/Gemini AI)

Katni baby miracle: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरही से चिकित्सा व्यवस्था को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने जिस नवजात बालक को मृत घोषित कर दिया था लेकिन कुछ समाय बाद नवजात को परिजन घर लेकर पहुंचे तो वह रोने लगा। बच्चे की किलकारी सुनते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ देर पहले तक परिवार में पसरा मातम अचानक खुशियों में बदल गया।

देर रात महिला को हुआ प्रसव

जानकारी के अनुसार बरही क्षेत्र के ग्राम कुटेश्वर निवासी सिलोचना केवट पति प्रदीप केवट को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात करीब 12.20 बजे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया था। बताया गया कि महिला का प्रसव घर पर ही हो चुका था। इसके बाद अस्पताल में महिला डॉक्टरों ने जच्चा और नवजात का उपचार किया।

डाक्टरों ने नवजात को घोषित किया मृत, घर पहुंचने के बाद चमत्कार

परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे डॉक्टरों ने नवजात बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर घर लौट आए। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे को जीवित देखकर परिजन दंग रह गए। परिवार में खुशी का माहौल बन गया। आशा कार्यकर्ता रामबाई केवट ने भी घटना को सही बताते हुए नवजात बालक के जीवित होने की जानकारी दी।

भागे-भागे पहुंचे परिजन, बच्चे को देखने उमड़ी भीड़

नवजात के वापस जीवित हो जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैली। पिता प्रदीप केवट और मां सुलोचना के परिजन भागे-भागे उनके निवास पर पहुंच। यही नहीं, आसपास के लोग और पड़ोसी भी चमत्कारी बच्चे को देखने के लिए प्रदीप केवट घर पहुंचने लगे।

खबर अपडेट की जा रही है। …