9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल में हिंदी मीडियम में पढ़े थे एमपी के आईएएस आशीष तिवारी, ​हासिल की ऑल इंडिया 6 वीं रैंक

IAS Ashish Tiwari : कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी माफी मांगकर चर्चाओं में आए, आइएएस बनने छोड़ी थी इंजीनि​यर की नौकरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Nov 2026, 3:23 PM IST

कलेक्टर आशीष तिवारी

कलेक्टर आशीष तिवारी image X @CollectorKatni

IAS Ashish Tiwari : कटनी में दिवाली की रात हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने बाकायदा हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की बात स्वीकार की। हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी चर्चा में आ गए। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हैं। आशीष तिवारी ने करीब एक साल पहले कटनी कलेक्टर का पदभार संभाला था। उन्होंने एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की थी। आशीष तिवारी ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया 6 वीं रैंक हासिल की थी। वे आईएएस टीना डाबी के बैचमेट थे जिन्होंने एग्जाम में टॉप किया था।

IAS आशीष तिवारी की पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी अच्छी है वे मूलत: मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। उनके पिता इंजीनियर थे। छतरपुर के निवासी आशीष तिवारी भी पहले इसी पेशे में जाना चाहते थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री भी ले ली और एक अच्छी नौकरी भी करने लगे थे पर बाद में आईएएस बनने के​ लिए इसे छोड़ दिया।

छोटे शहर से होने के बावजूद आशीष तिवारी ने हमेशा बड़े सपने देखे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की भरसक कोशिश भी करते रहे। उन्होंने 8 वीं तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम से की। आशीष तिवारी ने सरस्वती शिशु मंदिर और छतरपुर के सरकारी एक्सीलेंस स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम क्रैक कर उन्होंने NIT जमशेदपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद आशीष तिवारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने लगे। वे UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की भी तैयारी करते रहे और दूसरे प्रयास में सफल हो गए।

आईएएस टॉपर के रूप में खूब हुए प्रसिद्ध

यूपीएससी के परिणाम घोषित होते ही आशीष तिवारी आईएएस टॉपर के रूप में प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2015 में ऑल इंडिया 6 वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने आईएएस टीना डाबी के साथ लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से IAS की ट्रेनिंग ली थी।

विकास और समृद्धि के लिए सदैव रहते तत्पर

आईएएस के रूप में आशीष तिवारी विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कटनी का कलेक्टर बनने के पहले वे उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।