1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Katni: मायके आई संगीता के साथ रसोई में हुआ हादसा, कुकर के धमाके से परिवार में मचा हड़कंप

Pressure Cooker Blast : सलैया सिहोरा गांव में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फटने से संगीता गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया। हादसे से परिवार में चिंता का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:52 PM IST

Pressure Cooker Blast

खाना बनाते समय अचानक फटा प्रेशर कुकर (फोटो सोर्स: Patrika)

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सलैया सिहोरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की रसोई में खाना बना रही महिला अचानक प्रेशर कुकर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण घबराकर रसोई की ओर दौड़े। वहां महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, घायल महिला की पहचान संगीता गुप्ता, पति राहुल गुप्ता, निवासी हदरहटा के रूप में हुई है। संगीता हालही में अपने मायके सलैया सिहोरा आई थी। देर शाम वो घर की रसोई में रोजमर्रा की तरह खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि, घर में मौजूद लोग कुछ पल के लिए घबरा गए।

जिला अस्पताल रेफर

आवाज सुनते ही परिजन रसोई की तरफ भागे। वहां संगीता को घायल देखकर परिवार के सदस्यों के के होश उड़ गए। आनन - फानन में संगीता को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, चोटें गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।

चिंता में परिवार

हादसे के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। कुछ देर पहले तक घर की रसोई में रोज की तरह खाना बना रही संगीता के साथ अचानक हुए इस हादसे ने परिजन को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कुकर के इस्तेमाल के समय सावधान रहे

फिलहाल प्रेशर कुकर फटने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि, कुकर में तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ है। घटना ने एक बार फिर रसोई में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।